तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी। तमिलिसाई सुंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद भी संभाल रही थीं। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ” तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है।”
विज्ञप्ति में कहा गया है, ” इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।”
