बेलहत्थी: मनरेगा के तहत गुड़िहवा नाला पर बंधी निर्माण कार्य का शुभारंभ

बेलहत्थी: मनरेगा के तहत गुड़िहवा नाला पर बंधी निर्माण कार्य का शुभारंभ

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला। म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सोमवार को कोड़रा टोला के घोड़पहरी व गुड़िहवा नाला के संगम पर, शिवनाथ खरवार पूर्व प्रधान के खेत में बंधी निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार की उपस्थिति में ग्राम देवता को साक्षी मानकर गांव के पुजारी बबई बैगा द्वारा नारियल तोड़कर उद्घाटन किया गया।

जिसमें प्रधान प्रतिनिधि द्वारा हावड़ा चलाकर कार्य प्रारंभ करने की शुरूआत किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार व पंचायत रोजगार सेवक ओम प्रकाश मौजूद थे। उद्घाटन के बाद प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि नाले से बालू हटाकर बांध के भीटे का निर्माण कराया जाएगा ताकि बांध से पानी का स्पेस ना हो सके‌। वहीं उपस्थित कुंज बिहारी खरवार व रामप्रसाद उर्फ कल्लू ने बताया दोनों नाले के संगम पर बांध का निर्माण करा दिए जाने से भविष्य मे पानी की दिक्कत ग्रामीणों के मवेशियों व पशु पक्षियों को नहीं होने पाएगा।

साथ-साथ सिंचाई की भी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं पंचायत रोजगार सेवक ओमप्रकाश ने बताया एक अन्य जगह भी उद्घाटन कराना है। ताकि मार्च महीने के कारण जल्दी कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
इस मौके पर पूर्व प्रधान शिवनाथ खरवार, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, पंचायत रोजगार सेवक ओमप्रकाश, कुंज बिहारी सिंह खरवार, रामसजीवन खरवार, रामसूरत वार्ड सदस्य 12, बबई बैगा रामप्रसाद उर्फ कल्लू, कैलाश, दौलत आदि लोग उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]