शराब की लत की वजह से टूटी जावेद अख्तर की पहली शादी, बोले- पता नहीं शबाना ने कैसे मैनेज किया

फेमस गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं।हाल ही में जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी के साथ रिश्ते पर बात की है।
जावेद अख्तर ने बताया कि अगर उन्हें शराब की लत नहीं होती तो अपनी पहली शादी नहीं टूटती। यूट्यूब चैनल मोजो स्टोरी केसाथ बातचीत के दौरान जावेद ने कहा, मुझे यकीन है कि अगर मैं नशा नहीं करता और अगर मैं अधिक जिम्मेदार होता तो शायद कहानी अलग होती।

जावेद अख्तर ने कहा, शराब से लड़ाई इस असफल रिश्ते का हिस्सा है। हनी बहुत अच्छी इंसान हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान हैं। यही कारण है कि आज हम बेस्ट फ्रेंड हैं।

वहीं जावेद अख्तर ने अपनी दूसरी पत्नी शबाना आजमी को लेकर कह, यह उनकी संवेदनशीलता है। उन्होंने किसी तरह 10 सालों तक इसे मैनेज किया लेकिन फिर उन्होंने शराब पीने वाले इस व्यक्ति से शादी कर ली, है ना?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]