14 दिन के लिए जेल गए एल्विश यादव, नोएडा पुलिस की अपील पर कोर्ट का बड़ा फैसला

यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग की थी।
इस मामले में बीते दिनों नोएडा की पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. 8 नवंबर को रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के केस में FIR दर्ज की गई थी.
यूट्यूबर एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं. साल 2016 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू करने वाले एल्विश आज सोशल मीडिया स्टार हैं और वो यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई (Elvish Yadav Networth) करते हैं. इनके पास करोड़ों रुपये का घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन है. आइए जानते हैं एल्विश यादव के पास कुल कितनी संपत्ति है.
