गैस सिलेंडर में लगी आग
गैस सिलेंडर में आग लगी

अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 रेनू सागर शिव मंदिर निवासी विजय कुमार साहनी के घर गैस जलाते समय चूल्हा के कनेक्शन के पास आग लग गई । जिसे घर वालों की सजगता से कंबल एवं कपड़ा में पानी भीगा कर गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर पर डालने से आग बुझ गई । हिंडालको प्लांट के आग बुझाने वाली फायर वाली गाड़ी को सूचना दी गई जिससे वहां से भी गाड़ी आई लेकिन उससे पहले आग बुझाई जा चुकी थी । आग बुझ जाने के कारण यह घर किसी बड़ी दुर्घटना से बच गई मात्र कुछ कपड़ों मे ही और गैस सिलेंडर के पाइप का ही नुकसान हुआ।
डॉ एम ठाकुर
