युद्ध के बीच मोहम्मद मुस्तफा बने फिलिस्तीन के नए PM……

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच फिलिस्तीन को नया प्रधानमंत्री मिल गया है. फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने मोहम्मद मुस्तफा को फिलिस्तीनी अथॉरिटी के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है.मुस्तफा लंबे समय से राष्ट्रपति अब्बास के आर्थिक सलाहकार रहे हैं. नियुक्ति के बाद अब अर्थशास्त्री मोहम्मद मुस्तफा इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक और अन्य फिलिस्तीनी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे.मोहम्मद मुस्तफा ने पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह की जगह ली है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा और गाजा में युद्ध के कारण फिलिस्तीन अथॉरिटी के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे दे दिया था. फिलिस्तीनी अथॉरिटी में सुधार को लेकर अमेरिकी दबाव के बीच मोहम्मद मुस्तफा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है.
