आईपीएल 2024 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका……

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर दोबारा चोटिल हो गए हैं।टूर्नामेंट के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। अय्यर की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने वहीं आया है।श्रेयस अय्यर, जिनकी पिछले साल पीठ की सर्जरी हुई थी, को रणजी ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में मुंबई के लिए 95 रन की पारी के दौरान दो बार फिजियो से इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद असुविधा के कारण वह पूरे चौथे दिन नहीं खेल सके। अय्यर पांचवें दिन भी मैदान पर नहीं उतरे हैं ऐसे में उनकी चोट ने केकेआर के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि एक अस्पताल में उनकी पीठ का स्कैन कराया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]