दुद्धी नगर सहित आस पास के गांवों में पुलिस ने सीपीएमएफ फोर्स के साथ किया एरिया डोमिनेशन
दुद्धी नगर सहित आस पास के गांवों में पुलिस ने सीपीएमएफ फोर्स के साथ किया एरिया डोमिनेशन

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित दुद्धी नगर में आगामी त्यौहार व चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने
सीपीएमएफ फोर्स के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को एरिया डोमिनेशन हेतु प्राप्त सीपीएमएफ फोर्स को प्राइवेट वाहन, पीआरबी व सरकारी वाहनों

के साथ दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजूरी, निमियाडीह, टेढ़ा, दिघुल, बघाडू, अमवार विस्थापित क्षेत्र, ब्रम्हौरी, मधुबन, नौडीहा, मुरता, महुअरिया, तुरीडीह, रन्नु, जपला, धनौरा, कटौली, मझौली, कादल , रजखड़, बिडर घुमाया गया इसके साथ ही दुद्धी नगर में पैदल शिवाजी तालाब से अमवार तिराहा, हनुमान मंदिर, मलदेवा, रामनगर पूरे नगर में पैदल भ्रमण किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
