अधूरा नाली निर्माण छोड़ ठेकेदार हुआ फरार,किसी बड़ी घटना की जताई जा रही आशंका

अधूरा नाली निर्माण छोड़ ठेकेदार हुआ फरार,किसी बड़ी घटना की जताई जा रही आशंका।

संवाददाता अजय गुप्ता

विकास खंड दूधी के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ में जिला पंचायत द्वारा करीब डेढ़ सौ मीटर का नाला का निर्माण कार्य संबंधित विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसे कार्यरत ठेकेदार ने पिछले करीब एक महीने से कुछ नाली खोदकर तो कुछ आधा अधूरा जोड़ाई करके छोड़ दिया गया है। तथा मेन सड़क के बीच मे ही मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिससे जहां बाइक और फोर व्हीलर गाड़ियों के आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है वहीं मिट्टी के ढेर में अनियंत्रित होकर आए दिन बाईक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव के देवनाथ यादव, दिलीप यादव, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि की अगर शीघ्र नाली कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है तो तहसील कार्यालय पर सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिमेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं ग्राम प्रधान जोरूखाड़ विमल यादव ने विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधुरे नाली निर्माण कार्य से किसी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जिमेदारी संबंधित विभाग की होगी

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]