‘रुस्लान’ का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी आयुष की मार-धाड़ वाली फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘रुस्लान’ को लेकर खबरों में हैं. इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर एकबार फिर से आयुष का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है.इस फिल्म में आयुष पहली बार जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा और विद्या मालवडे संग दिखाई देने वाले हैं.
आयुष ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया की भीड़ में, सिर्फ दुनिया जीतने की आग है…मेरी हिम्मत ही मेरा सब कुछ हैं टीजर जारी. फिल्म 26 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बता दें कि आने वाली इस फिल्म को करण ललित बुटानी को निर्देशित कर रहे हैं. जबकि इसे राधामोहन प्रोड्यूसर करने वाले हैं.
बता दें कि दर्शकों के बीच आयुष सलमान खान के बेहनोई के रूप में भी जानते हैं. उन्होंने सलमान की बहन अर्पिता संग शादी की है. कपल को एक बेटा और एक बेटी है. फिल्मी करियर की बारे में बात करें तो, आयुष की ये तीसरी फिल्म है, जिसमें वह एक्शन करते हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्हें ‘अंतिम’ में देखा गया था. जबकि उनकी डेब्यू फिल्म ‘लवयात्री’ है. यह दोनों ही फिल्में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बनी हैं. मगर अफसोस ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस की सुपर फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है.
