आयकरदाताओं को इंतजार करने की सलाह…….

आयकर विभाग ने सोमवार को कहा कि उसने एक रिपोर्टिंग संस्था की तरफ से मुहैया कराए गए वित्तीय लेनदेन के विवरण से प्रतिभूति बाजार के आंकड़ों में ‘कुछ विसंगतियां’ पकड़ी हैं।आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अग्रिम कर के लिए ई-अभियान पर करदाताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर ये विसंगतियां सामने आई हैं।इसके बाद रिपोर्टिंग संस्था को एक संशोधित विवरण विभाग के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया है। ऐसे में आयकरदाताओं को अगले अपडेट तक इंतजार करने की सलाह दी गई है। यानी जिन आयकरदाताओं को एडवांस टैक्स में विसंगित को लेकर सूचना भेजी गई थी। उन्हें अभी अगले अपडेट तक इंतजार करना होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]