दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी……

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस की ओर से उत्तर पूर्व दिल्ली, शाहीन बाग, जामिया और दूसरे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है.उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तर पूर्व जिले के पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की ओर से गहन गश्त और जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि सभी से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है,कोई अफवाह न फैलाएं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]