पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च
क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत में व क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत में केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना के दृष्टिगत आज दिनांक 08.03.2024 को क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस द्वारा, केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया ।

इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री दद्दन प्रसाद गोड़ के नेतृत्व में थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत में जनपदवासियों में भरोसा दिलाया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है

साथ ही साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए

उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत सहित पर्याप्त केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा ।
