केऔसुब ईकाई आरएटीपीपी रिहन्द अपना 55 वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया
केऔसुब ईकाई आरएटीपीपी रिहन्द अपना 55 वाॅ स्थापना दिवस मनाया गया ।

रितेश शर्मा शक्ति नगर
दिनांक 10 मार्च 2024 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अपना 55 वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केऔसुब ईकाई एनटीपीसी रिहन्द के परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन ईकाई प्रभारी के नेतृत्व में किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री पंकज मेंदीरत्ता रिहन्द प्रयोजना प्रमुख थे।इस समारोह में श्री देवचन्द्र ( सहायक कमांडेंट), श्री संजय असाटी महाप्रबंधक (O&M) श्री संजय कुमार

श्रीवास्तव महाप्रबंधक (आपरेशन)श्री शुधान्शु शेखर प्रधान महाप्रबंधक ( ऐशडाई मैनेजमेंट)श्री जाकिर खान अपर महाप्रबंधक ( मानव संसाधन),श्री पंकज पांडेय (SHO)बिजपुर पुलिस थाना, ग्राम प्रधान सरसोती,डोडर, राज मिलान,, मीडिया सहकर्मियों, एनटीपीसी युनियन प्रतिनिधि, एवं अन्य अपर महाप्रबंधक/उपमहाप्रबंधक के आलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य अतिथि एवं केऔसुब के अधिकारीयों व परिवारजनों का गरिमामय उपस्थिति रही।
केऔसुब ईकाई एनटीपीसी रिहन्द 55 वाॅ दिवस के शुभ अवसर पर भव्य परेड के परेड कमांडर निरीक्षक/कार्य कमलेश कुमार सिंह और परेड 2/आईसी सह उप निरीक्षक/कार्य अमरजीत यादव थे। परेड समाप्ती के उपरांत ईकाई के फायर विंग के बल सदस्यों द्वारा बहुत शानदार डेमो एवं पानी का टा्ईकलर के माध्यम से तिरंगा झंडा का स्वरूप तैयार किया जिससे देख कर वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोहित कर देशभक्ति अन्दर आत्मा में जागृत होकर तालियां बजाने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती आज लगभग भारत के हरेक श्रेत्र में हैं और केऔसुब के जवान सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्य का निष्पादन पुरी निष्ठा लगन से कर रहे हैं। कार्यक्रम के अन्त में केऔसुब सप्ताह 2024( 03 मार्च से 10मार्च) के अन्तर्गत कराये गये विभिन्न प्रतियोगिताएं, क्रिकेट मैच,के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
