वार्ड नम्बर 9 में पुलिस ने 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत आरोपियों के घर पर नोटिस किया चस्पा

वार्ड नम्बर 9 में पुलिस ने 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत आरोपियों के घर पर नोटिस किया चस्पा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड न0 9 में धर्म परिवर्तन के आरोपियों के घर पर न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई है। डुगडुगी पिटवाकर आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा की गई।
कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मुकदमा धारा 366, 344, 376(2)N 328 व 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम 2021 में वांछित अभियुक्ता गण हुस्ने आरा पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू व जहां नारा खातून पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू, व सुफैरा बेगम पत्नी उस्मान शाह उर्फ कल्लू निवासीगण कलकली बहरा नगर पंचायत दुद्धी वार्ड नंबर 9 थाना दुद्धी जिला सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई डुगडुगी पिटवाकर घर पर नोटिस चस्पा कर की गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]