सोनभद्र:महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों व श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सोनभद्र:महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों व श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला(सोनभद्र) शुक्रवार दिनांक 08/03/24 को स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर भक्तों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डाला-बारी क्षेत्र के प्रत्येक शिव मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संध्या बेला से ही भारी संख्या में शिवभक्त माताओं बहनों पुरुषों बच्चों व बुजुर्गों को हाथ में जल का कलश, फ़ल, फूल, दूध, बेलपत्र, धूप, दीप, आदि पूजन सामग्री लेकर श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, पटेहरा टोला शिव मंदिर, गोरादह शिवानी बाबा, बारी गांव स्थित

शिव मंदिर, सभी डीह बाबा के स्थान आदि जगहों पर पूजा अर्चना करते देखा गया। इस दौरान समाजसेवी रामू गौड़ के द्वारा सैकड़ों माताओं, बहनों, बच्चों व श्रद्धालुओं को लेकर भव्य कलश यात्रा भी निकलवाई गई। जिसमें सभी शिवभक्तों के द्वारा सोन नदी से जल उठाकर पटेहरा टोला स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसी क्रम में बारी, सेवा सदन बस्ती में स्थित डीह बाबा पूजा स्थल पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पटेहरा टोला शिव मंदिर व बारी डीह बाबा स्थल पर संध्याकालीन झांकी प्रदर्शनी की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान नगर के अनेकों सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों द्वारा धर्म के पुण्य कार्य में अपनी-अपनी सेवा व योगदान दिया। बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन शिव-पार्वती विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील व मुस्तैद रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]