UP के शाहजहांपुर में शख्स ने SP कार्यालय के बाहर खुद को लगाई आग…….

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना में पीड़ित गंभर रूप से जल गया है। पीड़ित का आरोप है कि एक दबंग ने उसका पिकअप उठा लिया है और पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर रही थी।पीड़ित का नाम ताहिर है। मंगलवार को ताहिर ने शाहजहांपुर एसपी कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरा हुआ वह एसपी कार्यालय में भागता रहा, जबकि उसके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को एक वीडियो में मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को आग की लपटों में घिरा देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
