शांति भंग में 05नफर अभियुक्तो को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

शांति भंग में 05नफर अभियुक्तो को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार।

राजेश कुमार जायसवाल

कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत द्वारा प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान शांति भंग करने की संभावना के दृष्टिगत 05 व्यक्तियों राहुल कुमार पुत्र विनोद कनौजिया, पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कनौजिया, गुलशन कुमार पुत्र सुंदरकांत बैगा निवासीगण ग्राम कचनरवा टोला असनाबाध व सूरज जायसवाल पुत्र अनमोल ग्राम कचनारवा, अनूप कुमार पुत्र चनर्मन कनौजिया निवासी ग्राम फुलवार महुली थाना विंढमगंज को 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट ओबरा भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत, उपनिरीक्षक श्रीकांत राय, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव व कांस्टेबल रमेश कुमार मुख्य रूप से रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]