योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 मंत्री ले सकते हैं शपथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।छुट्टी मत समझिए… अब काम पर लग जाइए, लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने ली मंत्रियों की क्लास

सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर के साथ ही जयंत चौधरी की रालोद से भी 1 या 2 विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा से भी 1 या 2 विधायक मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

लखनऊ के राजभवन में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

कहा जा रहा है कि राज्यपाल आनंदी भवन के लखनऊ लौटने के बाद आज शाम 5 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

रालोद ने यूपी की 2 लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को अपना दल एस, निषाद पार्टी, सुभासपा और रालोद का साथ मिल गया है। चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगियों को 6 सीटें देने का फैसला किया है। रालोद ने बिजनौर सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया है। वहीं बागपत सीट से डॉ राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]