सड़क किनारे फुटपाथ की अनदेखी दे रही सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा

सड़क किनारे फुटपाथ की अनदेखी दे रही सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा

ओबरा कस्बे में जहां एक तरफ विकास के मद्देनजर सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है वहीं फुटपाथ की अनदेखी लगातार सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। सड़क बनाने वाले ठेकेदार बिना गुणवत्ता को ध्यान में रखे अपना रनिंग बिल पास कराने के चक्कर मे सड़क बना रहे है पर सड़क किनारे फुटपाथ पर कोई ध्यान नही दे रहे है। कहीं सड़क किनारे गड्ढे छोड़ दिये जा रहे हैं तो कहीं मिट्टी डाल के खानापूर्ति की जा रही है।

महज थोड़ी सी बूंदाबांदी की वजह से सड़क किनारे डाली मिट्टी सड़को पर बह कर फिसलन बढ़ा रही है जिसकी वजह से आयेदिन छोटी मोटी सड़क दुर्घनाएं हो रही है। मुख्यमार्ग से हट कर कस्बे के भीतर बनी सड़को का हाल तो और बुरा है और निरीक्षण के अभाव में फुटपाथों की अनदेखी ही रही है। बिल्ली पोखरा रोड़ इन्ही में एक अहम मार्ग है जिसपर यातायात लगातार चालू रहता है । ज्ञात तो कि सुबह के वक्त यह मार्ग बच्चों के स्कूल आवागमन का मुख्य मार्ग है पर ना ही नगरपंचायत का ध्यान इस तरफ जा रहा है और ना ही प्रशासन का।

सोनभद्र टाइम्स की तरफ से नगरपंचायत और प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित करने की यह एक कोशिश है ताकि इस मुख्य मार्ग पर जल्दी से जल्दी फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और स्कूल जाने वाले और सडक किनारे खेलते बच्चो को किसी बड़ी दुर्घटना से बचाया जा सके।

प्रदीप शर्मा
ब्यूरो मिर्जापुर मण्डल।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]