एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु अपराध को चिन्हित कर उनकी प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-95/2023 धारा 8/20 एनटीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त 01- अमन कुमार पुत्र नीरज कुमार वाल्मीकी निवासी शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 04.03.2024 को माननीय न्याया0 एएसजे एनडीपीएस सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 07 माह का सश्रम कारावास व 3000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियुक्तगण द्वारा अर्थदण्ड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा ।
