पाकिस्तान के कुछ इलाकों में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश से कई घर ढह गए

पाकिस्तान के कुछ इलाकों में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं और खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन की वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
देश भर में अबतक 37 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गुरुवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे स्वात घाटी में बारिश के कारण मरने वाले 30 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इसके अलावा प्रांत में कई जगहों पर सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं।खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री प्रांत अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को इस महत्वपूर्ण घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।
