पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी हो रही है। पाकिस्तान की सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें पाकिस्तान में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सीनेटर बहरामंद तांगी ने सीनेट में प्रस्ताव पेश किया है। खास बात ये है कि तांगी का कार्यकाल 11 मार्च को समाप्त हो रहा है।
