विंढ़मगंज में आरटीओ अधिकारियों की हुई धमक, परिवहन मालिकों में हड़कंप

विंढ़मगंज में आरटीओ अधिकारियों की हुई धमक, परिवहन मालिकों में हड़कंप

एक टिप्पर पर की गई विधिक कार्रवाई

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर लगभग 2:00 परिवहन विभाग सोनभद्र के विंढ़मगंज क्षेत्र में दौरे के दौरान मेन रोड पर एक टिप्पर को धर दबोचा। मौके पर टिपर के ड्राइवर से गाड़ी से संबंधित कागजात मांगने पर दिखाये गये कागजात में से गाड़ी के कई कागजात फेल थे जिसके कारण उक्त टिपर को विंढमगंज थाने में आमद कराने के बाद उक्त टिप्पर को वन विभाग के रेंज कार्यालय विंढ़मगंज में खड़ा करा दिया गया। तथा टिपर पर संबंधित करवाई करने की बात कही वही आरटीओ अधिकारियों ने विंढ़मगंज से सटा झारखंड राज्य के नगर ऊंटरी बंसीधर मंदिर में दर्शन के लिए प्रस्थान किये जब उनसे बगैर परमिट गाड़ियों से संबंधित बात पूछा गया की तो उन्होंने बताया कि उधर से लौटने के बाद संबंधित अन्य गाड़ियों के बारे में भी बात होगी।इधर
क्षेत्र में आरटीओ अधिकारियों की मौजूदगी होने व उक्त टिपर पर कार्रवाई से अन्य टिप्पर मालिकों में हड़कंप की स्थिति मची रही तथा अवैध रूप से गिट्टी व बालू का बैगर कागजात के परिवहन करने वाले टिपर रोड को छोड़कर अन्यत्र रास्ते में टिप्पर ले जाकर खड़ा कर दिए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]