Sonebhadra : लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क
Sonebhadra : लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों में बूथ के प्रभारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा डाला मंडल के मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल ने बताया कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर ‘लाभार्थियों की समृद्धि-मोदी की गारंटी’ का स्टीकर चिपकाकर लाभार्थी से 9638002024 पर मिस्ड कॉल कराके पार्टी से पार्टी से जोड़ा जा रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव में भी लाभार्थी वर्ग ने बीजेपी का बेहद साथ दिया था। महिला लाभार्थियों हेतु प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के तहत ‘लखपति दीदी अभियान’ भी चलाया गया था। केंद्र की योजनाओं की तरह ही प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों का बड़ा वर्ग भी है। कई परिवारों को एक से ज़्यादा योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि लाभार्थी वर्ग पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा है। इसलिए इस अभियान में पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर लाभार्थी के घर पर दस्तक दे रही है। इस दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान के मंडल संयोजक अमरेश उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ़ बबलू, शक्ति केंद्र संयोजक विशाल गुप्ता, आनंद उपाध्याय, पियूष जयसवाल, संतोष, आकाश उपाध्याय, अनिल जयसवाल, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क किया।
