कास्टिंग-काउच का शिकार होते-होते बचीं अंकिता, बोलीं- मेरे लिए मेरा स्वाभिमान सबसे जरुरी है

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टेलीविजन के हिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले दिनों वे ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आई थीं।दर्शकों ने उन्हें इस शो में काफी पसंद भी किया, लेकिन अंकिता के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान अंकिता अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक होती नजर आईं।

फिल्मों में बनाना था करियर
अंकिता लोखंडे ने अपने अभिनय के दम पर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। दर्शक आज भी उन्हें सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की ‘अर्चना’ के नाम से बुलाते हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने कहा, ‘मैं टेलीविजन जगत में काम नहीं करना चाहती थी। मैं फिल्मों में जाना चाहती थी। मैंने एक फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था और मैं सिलेक्ट भी हो गई थी, लेकिन आखिर में बात बनते-बनते रह गई।’

कास्टिंग-काउच का शिकार होते-होते बचीं
अंकिता अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैं जब फिल्म साइन करने के लिए होटल पहुंची तब फिल्म के निर्माता ने मुझसे कहा था कि अगर फिल्मों में काम करना चाहती हो तो कुछ समझौते करने पड़ेंगे। मैंने पूछा आप किन समझौतों की बात कर रहे हैं, तब उन्होंने कहा कि आपको निर्माता के साथ सोना पड़ेगा। मेरे लिए यह बेहद चौंकाने वाली बात थी।’
अंकिता पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, ‘मैं तब सिर्फ 19 साल की थी और मुझे काम चाहिए था, लेकिन मैंने समझदारी से काम लिया। मैं उस निर्माता को मना करके वहां से चली आई। हां, निकलते हुए मैंने इतना जरूर कहा था कि मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं जो काम के लिए समझौता कर लेगी। इस घटना ने मुझे काफी निराश किया था, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और काम पर फोकस करती रही और आज रिजल्ट सबके सामने है। टेलीविजन ने मुझे एक अलग पहचान दी है।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]