शादी के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रकुल, पति जैकी संग मत्था टेक लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. कपल ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी. रकुल और जैकी की वेडिंग फोटोज़ और वीडियोज़ इंटरनेट पर खूब वायरल हुए.शादी के बाद एक्ट्रेस लगातार अपनी वेडिंग सेरेमनी की अनसीन तस्वीरों की झलक दिखा रही हैं. अब शादी के बाद रकुल पति जैकी साथ अमृतसर में गोल्डन टेम्पल पहुंची और वहां पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अमृतसर के गोल्डन टेम्पल से अपनी कई फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह पति जैकी भगनानी के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुकल यलो कलर की ट्रेडिशनल सूट में बेहद खूबसूरत लगी रही हैं. उन्होंने दुपट्टे से अपने सिर को ढका है. वहीं, जैकी भगनानी रेड कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]