स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पिछले सप्ताह वार्षिक खेल महोत्सव २०२३ -२४ मनाया गया

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पिछले सप्ताह वार्षिक खेल महोत्सव २०२३ -२४ मनाया गया |

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री शंकर जी सिंह ने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिए स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य मस्तिष्क होना जरूरी है और उन्होंने ने कहा कि क्रीड़ाएं शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है, मेडल मिलना या न मिलना महत्व नहीं रखता बल्कि खेलते वक्त विभिन्न प्रकार के अनुभवों का अनुभव भी होता , जो हमें जीवन पर्यन्त काम आता है ।

इस अवसर पर स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जैसे म्यूजिकल चेयर ,फ्रॉग रेस,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,1500 मीटर , ऊँची कूद , भाला फेंक , गोला फेंक , वालीवाल, क्रिकेट , बैडमिंटन ,रिले रेस और खो- खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । जिसमें जूनियर वर्ग रिले रेस में अर्पिता, आराध्या सिंह ,मालनी दत्ता ,आराध्या दुबे और जूनियर बालक वर्ग में शुभम ,अनिल यादव , भानू पाठक, सुशांत सिंह विनर रहे । कबड्डी में सीनियर वर्ग 12th क्लास विनर रहा ।

बैडमिंटन जूनियर वर्ग में आराध्या सिंह और राज । बैडमिंटन सीनियर वर्ग में दीपक और स्वाती पाठक । क्रिकेट में क्लास 10th के बच्चे विजयी हुए | इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरी , किरण सिंह , अंजु गुप्ता, अम्बिका गिरी, दुर्गावती देवी, रचना उपाध्याय , स्वेता पाण्डेय, सुधा पाण्डेय , नेहा, रंजना पाण्डेय, निर्मला ,प्रियंका शुक्ला ,डॉ शालनी चौहान, डॉ निधी जायसवाल , स्पोर्ट्स टीचर प्रभाकर यादव , युसुफ , ऐरिक होरो , इम्तियाज़ अहमद , रितेश कुमार, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, सुधांशु पाठक, बृजेश , उत्तम ,मनीष, राकेश कुमार , रमेश प्रसाद आदि अध्यापकगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

संवाददाता प्रदीप शर्मा ओबरा

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]