बॉक्स ऑफिस फुस्स हुई क्रैक, मुकेश अंबानी ने भोज में खुद परोसा खाना


मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक के बारे में जो कि सच में बॉक्स ऑफिस पर क्रैक ही हो गई है। इसने अपने छठवें दिन मात्र 0.8 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी। जब ये फिल्म बन रही थी इससे काफी उम्मीदें थीं क्योंकि विद्युत जामवाल का एक्शन लोगों को काफी पसंद आता है। 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अभी तक अपनी लागत की आधी कमाई भी नहीं की है।

इसके अलावा कुछ वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग लोकेशन से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में आप देखेंगे कि ग्रामीण भोज कर रहे हैं लेकिन खुद मुकेश अंबानी अपने हाथ से खाना परोस रहे हैँ। इसके अलावा आपको राधिका मर्चेंट और अनंत भी ऐसा करते दिखेंगे। अंबानी परिवार का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। काफी जल्दी अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधेगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]