दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, हासिल की दूसरी जीत

प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) में सातवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हरा दिया है। जहां एक तरफ ये दिल्ली कैपिटल्स की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ये पहली हार है। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने 43 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा सब्भिनेनी मेघना ने 36 रन और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरुंधति रेड्डी, रिज़ैन कप्प ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस मैच को हारने के साथ आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में जीत हैट्रिक लगाने से चूक गई
पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने बनाए थे 194 रन
मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 194 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान शेफाली ने 3 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने 46 रन बनाए। वहीं मारिज़ैन कप्प ने 32 और जेस जोनासेन ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट अपने नाम दर्ज किए। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल ने एक विकेट हासिल किया। बता दें, इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्टार खिलाड़ी एलिसे पेरी नहीं खेलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने के चलते एलिसे पेरी को इस मैच के लिए आराम दिया गया था। जिसके बाद एलिसे पेरी की जगह प्लेइंग इलेवन में नादिन डी क्लर्क को शामिल किया गया था और नादिन डी क्लर्क ने अच्छी गेंदबाजी की।
