चोपन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी

थाना चोपन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी

संवाददाता सद्दाम कुरैशी

थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 560/2023 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित फरार अभियुक्त राजपाल पुत्र जयचन्द निवासी वार्ड नं0- 09 जक्खोपुर, थाना सीटी सोहना, जिला गुड़गांव हरियाणा के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी ।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 560/2023 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित फरार अभियुक्त राजपाल पुत्र जयचन्द के विरुद्ध मा0 न्यायालय के आदेश पर उ0नि0 श्री सेवानन्द कुशवाहा द्वारा हरियाणा पुलिस की मौजूदगी मे धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा डुगडुगी बजवा कर अभियुक्त के उक्त निवास स्थान के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया गया । यदि फरार अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उसके विरूद्ध नियमानुसार माननीय न्यायालय के अग्रिम आदेशनुसार धारा- 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही किया जायेगी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]