मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनांतर्गत में 304 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनांतर्गत में 304 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन /सोनभद्र – गुरुवार को नगर के रेलवे फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 302 जोड़ों ने एक साथ जीने मरने का वादा किया तो 2 मुस्लिम जोड़े ने निकाह कर एक दूजे के हुए । जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 29 फरवरी 2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद के 5 विकास खंडो चोपन, कोन, दुद्धी, बभनी एव म्योरपुर को

मिलाकर कुल 320 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था जिसमें कुछ जोड़े विवाह में उपस्थित नहीं हो पाए जिसमें 302 हिंदू परिवार के विवाह संपन्न हुए तो दुद्धी से आए दो मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया इस दौरान समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाज के दलित पिछड़े लोगो को सामूहिक विवाह करा कर अतुलनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं। वही सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि एक बेटी की शादी करने में गरीब आदिवासी ,दलित भाई जमीन बेचकर शादी करते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी ने सामुहिक विवाह कराकर कितनो के कंधों से बोझ उतारकर मिशाल कायम किए हैं। वहीं विवाह में सम्मिलित वर पक्ष व वधू पक्ष से आये हुए सभी लोगों को भोजन कराया गया पूरे चोपन नगर में मेले का दृश्य रहा|इस मौके पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीलादेवी , खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ,चंद्रबली त्रिपाठी , मोहन कुशवाहा, एडीओ पंचायत सुनील पाल, दीपक पाण्डेय, गुड्डू सिंह, अभिषेक सिंह, अमरेन्द्र प्रियदर्शी, मयंक सिंह, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस जगह जगह मुस्तैद रही।
