डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा जिसमें 14 लोगों की मौत

डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है,
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
