अदाणी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बाउंड्री वाल और स्कूल बाउंड्री के गेट निर्माण का भूमि पूजन
अदाणी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बाउंड्री वाल और स्कूल बाउंड्री के गेट निर्माण का भूमि पूजन

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राईम ब्यूरो
डाला / ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में सलाईबनवा (पनारी) आंगनबाड़ी केन्द्र के बाउंड्री वाल के निर्माण का भूमि पूजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण यादव जी के द्वारा और उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाईबनवा (कोटा) के बाउंड्री गेट के निर्माण का पूजन प्रधानाध्यापक श्री श्लेष कुमार जी ने किया,
इस विषय पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने विस्तार से जानकारी दिया कि अदाणी फाउंडेशन सामुदायिक अवसंरचना विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत इन कार्यों को करा रहा है, इसके अलावा समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के लिए भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपतिया और गांव की अन्य महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे
इस पहल की ग्राम प्रधान, अध्यापक गण व ग्रामवासियों ने बहुत सराहना की व अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद प्रेषित किया।
