अखिलेश यादव को दिनेश लाल निरहुआ ने कहा- आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़े तो…वे जहां से चुनाव लड़ेंगे वह…..

आजमगढ़ जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे. भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़े तो वे जहां से चुनाव लड़ेंगे वह वहीं से उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.पीएम मोदी जल्द ही आजमगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन करने यहां आएंगे.
नगर के रोडवेज स्थित एक निजी पैथोलॉजी सेंटर के उद्घाटन करने के बाद भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ जिले में एक साल में जितना काम हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में जितना कार्य हुआ है उसको देखते हुए जो हमारा आजमगढ़ है वह यह तय कर चुका है कि वह सरकार के साथ ही अब रहने वाला है. सांसद निरहुआ ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं और इस बार आजमगढ़ भी सरकार के साथ रहेगा .
‘पीएम मोदी जल्द ही उद्घाटन करेंगे आजमगढ एयरपोर्ट का’
सांसद निरहुआ आजमगढ़ जिले में एक निजी पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. सांसद निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट का जल्द ही उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ आकर करेंगे .समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा पाला बदलने को लेकर सांसद निरहुआ ने कहा कि यह सारी लड़ाई विचारधारा की है हमें लगता है कि समाजवादी पार्टी में जो भी लोग काम कर रहे थे वह एक चीज महसूस कर रहे थे कि समाजवादी पार्टी में रहना तो राम मंदिर के खिलाफ बोलना है, राम के खिलाफ बोलना है, वैक्सीन के खिलाफ बोलना है, देश की उपलब्धियों के खिलाफ बोलना है. मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करना.
‘सपा के मेनिफेस्टो भगवान विरोधी’
सांसद निरहुआ ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में धर्म के खिलाफ बोलना लिखा जा चुका है. जो लोग भी यह चीज समझ रहे है वह लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी लोग देश को, जनता को मजबूत बनाना चाहते हैं वह भाजपा, मोदी जी और योगी जी के साथ रहेंगे. वह समाजवादी पार्टी में नहीं रह पाएंगे. क्योंकि जिस पार्टी में रहने के बाद अपने ही धर्म और भगवान का विरोध उन्हें करना पड़े .’अखिलेश जहां से चुनाव लड़ेंगे मै भी वहीं से’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर चुनौती मिलने के सवाल पर सांसद निरहुआ ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है, यही नहीं सांसद निरहुआ ने कहा कि अगर आजमगढ़ से अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़े तो वह पार्टी से मांग करेंगे कि अखिलेश यादव जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ वहीं से ही चुनाव लड़ेंगे. हमें उनके खिलाफ ही चुनाव लड़ना है.
