टाइगर और अक्षय की फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miya’ के नए गाने का टीजर हुआ लॉन्च, इस दिन रिलीज़ होगा पूरा

टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अली अब्बास आने वाले समय में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।फिलहाल बड़े मियां छोटे मियां अपने गानों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है ।टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म के लेटेस्ट गाने मस्त मलंग झूम का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय और टाइगर अपने डांसिंग मूव्स से फैन्स को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं।

मंगलवार को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का लेटेस्ट गाना मस्त मलंग झूम का टीजर रिलीज हो गया है। इसकी पहली झलक अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर दिखाई है. इस वीडियो के साथ एक्टर ने ट्वीट में लिखा है- अब तक आपने एक्शन, ब्रोमांस देखा है, लेकिन अब आप हमारा झूम डांस देखेंगे. मस्त मलंग झूम गाने के इस टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने कातिलाना डांस मूव्स से फैन्स को अट्रैक्ट करते नजर आ रहे हैं. बड़े मियां छोटे मियां के इस अगले गाने का टीजर सोशल मीडिया पर काफी हद तक पसंद किया जा रहा है।

मस्त मलंग झूम गाना कब रिलीज होगा?

बड़े मियां छोटे मियां के इस लेटेस्ट गाने के टीजर लॉन्च के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दे दी गई है. जिसके मुताबिक अक्षय और टाइगर का ये गाना 28 फरवरी यानी कल पूरा रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म का टाइटल सॉन्ग पहले ही रिलीज हो चुका है।

ईद पर अक्षय और टाइगर करेंगे धमाल!

आने वाली ईद के मौके पर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ किस लेवल का एक्शन करते नजर आएंगे इसकी झलक आप आसानी से पा सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]