विंढमगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर पर धारा 82 का नोटिस किया चस्पा
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
विंढमगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर पर धारा 82 का नोटिस किया चस्पा

सोनभद्र के विंढमगंज थाना पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त
झारखंड राज्य के थाना रंका जनपद गढ़वा के मानपुर गांव निवासी शाहिद अंसारी पुत्र जमरूद्दीन अंसारी के घर पर धारा- 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया। विंढमगंज थाना पर पंजीकृत धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त शाहिद अंसारी पुत्र जमरूद्दीन अंसारी निवासी मानपुर थाना रंका जनपद गढ़वा झारखण्ड के घर पर विवेचक शमशेर यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल अजीत राय, जगदीश यादव व महिला कांस्टेबल ममता यादव के द्वारा माननीय न्यायालय जे0एम0 सोनभद्र द्वारा जारी 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवायी गयी तथा लाउड हेलर से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
