अपराध से अर्जित भूमि जिसकी कीमत लगभग 30 लाख पुलिस एवम राजस्व टीम ने की कुर्की कार्यवाही
अपराध से अर्जित भूमि जिसकी कीमत लगभग 30 लाख पुलिस एवम राजस्व टीम ने की कुर्की कार्यवाही

संवाददाता मिलन कुमार
घोरावल सोनभद्र गतवर्ष 05 मार्च 2023 को पेढ़ गांव के मासूम अनुराग पाल पुत्र मंगल पाल का गांव के कुछ लोगो द्वारा पहले अपहरण किया गया फिर उसकी निर्मम हत्या कर दिया गया था इस घटना से ग्रामीणों में क्रोध एव दहशत व्याप्त रहा घटना के बाद शासन प्रशासन के ऊपर अनेक तरह के सवाल उठाए गए थे परंतु जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो सभी आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करते हुवे जेल भेज दिया गया

परंतु आरोपी जमानत पर बाहर आकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा था जिसकी शिकायत मृतक अनुराग पाल के पिता ने इसकी शिकायत किया था जिसके बाद मुख्य आरोपी राजेश यादव पुत्र रमा शंकर यादव निवासी ग्राम पेढ थाना घोरावल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई जिसके बाद जिला प्रशासन इस मामले में अभियुक्त राजेश यादव द्वारा अपराध में अर्जित भूमि का कुल रकबा 1.265 में से अभियुक्त राजेश यादव की भूमि रकबा 0.126 हेक्टेयर जिसकी कीमत लगभग 30 लाख की जमीन को रविवार को प्रशासन ने राज्य सरकार के पक्ष में पुलिस व राजस्व विभाग की सयुक्त टीम एम कई थानों की फोर्स के साथ कार्यवाही करते हुवे जब्त कर लिया गया तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सीओ घोरावल ददन प्रसाद घोरावल थाना प्रभारी कमलेश पाल कर्मा थाना प्रभारी आशीष कुमार शाहगंज थाना प्रभारी वंदना सिंह अपराध निरीक्षक मनोज कुमार राजस्व निरिक्षक मटरू लाल लेखपाल भगत सिंह राम निवास राम आसरे जगदीश दुबे पेड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष पटेल और पी ए सी की बटालियन मौजूद रही
