उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने का केक, PHOTOS देखते ही लोगों का चकराया सिर

उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई है। उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उर्वशी 24 कैरेट सोने का केक काटती नजर आ रही है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा हैउर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं और उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई है, जिसे देखने के बाद कईयों ने उर्वशी के मजे लिए।उर्वशी रौतेला ने म्यूजिक वीडियो लवडोज 2 के सेट पर रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उर्वशी ने 24 कैरेट सोने का केक काटा, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं।उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट सोने का केक काटते हुए अपनी कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज शेयर कर लिखा- #Birthday #BirthdayGirl #24CARATREALGOLDCAKE, बर्थडे सेलिब्रेशन लवडोज 2 के सेट पर। थैंक्यू @yoyohoneysingh और सभी।उर्वशी रौतेला ने अपने 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर लाल की लैगकट बोल्ड ड्रेस कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और गले में शानदार नेकपीस पहन रखा था।लवडोज 2 के सेट पर हनी सिंह के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करने के दौरान उर्वशी रौतेला ने रैपर को लगे भी लगाया। उर्वशी के 24 कैरेट सोने के केक की फोटोज देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक ने लिखा- इतना भी क्या शोऑफ करना।उर्वशी रौतेला को सोने के केक कट करता देख एक ने लिखा- देश की महिला जिसने जन्मदिन पर 24 कैरेट सोने का केक काटा। एक ने लिखा- मतबल इनके पेट में सोना ही सोना है।
