पी डब्ल्यू डी डाक बंगला से लगभग 200 गज की दूरी पर दुद्धी मलदेवा लिंक मार्ग पर मोटरसाइकिल व टाली के भिड़ंत

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी सोनभद्र तहसील मुख्यालय दुद्धी में स्थित पी डब्ल्यू डी डाक बंगला से लगभग 200 गज की दूरी पर दुद्धी मलदेवा लिंक मार्ग पर मोटरसाइकिल व टाली के भिड़ंत में माल सहित टाली चालक नरेश व भोलाराम साफ-साफ बच गये और मोटरसाइकिल चालक भीड़ का लाभ लेते हुए फरार हो गया उक्त घटना आज दिन में लगभग 11:30 बजे की है टाली चालकों के अनुसार रामनगर एक ट्रांसपोर्ट से आ रहे थे । दोनों टाली पर आधा आधा दर्जन जूता का गत्ता लगा हुआ था ।एक व्यापारी के गोदाम पर जा रहे थे इसी बीच नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष के घर के बगल से दुद्धी मलदेवा लिंक मार्ग पी डब्ल्यू डी द्वारा बनाया गया है । जो सड़क पर जगह-जगह 2 फीट 4 फीट लंबाव चौड़ा गड्ढा हो गया है इस गड्ढे में आज टाली मोटरसाइकिल के भिड़ंत से लगभग आधा घंटा जाम होने के कारण दोनों तरफ का आवा गमन बाधित हो गया था जनता के सहयोग से तत्काल ट्राली और गत्ता को हटाया गया जिससे की रास्ता साफ हुआ। आवागमन शुरू हुआ ।मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ ने सारी स्थितियों का जायजा लिया और टाली चालकों से हाल-चाल लिया चोट लगा है कि नहीं लगा है दोनों बताएं चोट नहीं लगा है साफ-साफ बच गए गड्ढा युक्त सड़क के तरफ पी डब्ल्यू डी विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए व्यापार मंडल कमेटी महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष लवलेश, डॉ कृष्णा कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुमार,आदि लोगो ने तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग मरम्मत करवाने की मांग की हैं।
