दक्षिणांचल के युवा सीखेंगे क्रिकेट की बारीकियां,व्यक्तित्व विकास में आएगा निखार

दक्षिणांचल के युवा सीखेंगे क्रिकेट की बारीकियां,व्यक्तित्व विकास में आएगा निखार

एम0 कुमार संबाददाता

गोविंदपुर में बने स्टेडियम,नेट प्रैक्टिस और कोच की मिलेगी सुविधा

पूर्व राष्ट्रीय चयन कर्ता समिति और राहुल द्रविड़ के साथी खिलाड़ी ने परखी युवाओं की लालसा

म्योरपुर,ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम का खेल मैदान अब दक्षिणांचल के युवा और किशोर क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे उन्हे नेट प्रैक्टिस के साथ कोच की सुविधा भी मिलेगी,जिससे वे क्रिकेट के नई उंचाई पर पहुंचने का प्रयास करेंगे।मिशन समृद्धि चेन्नई युवाओं के व्यक्तिगत व्यक्तित्व विकास के तहद इसके किए मदद करेगा और फील्ड निर्माण दर्शक दीर्घा, सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। बुधवार और गुरुवार को मिशन समृद्धि चेन्नई से जुड़े रामपप्पू और क्रिकेट बोर्ड के के चयन समिति के सदस्य रहे, राहुल द्रविड और कपिलदेव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने वाले तमिलनाडु के श्रीधर ने गोविंदपुर में स्थानीय युवक युवतियों तथा छात्रों के साथ बात चीत की और क्रिकेट के प्रति रुझान की जानकारी ली। बुधवार को उन्होंने जुगैल और दुद्धी में टाउन क्लब के पूर्व कप्तान शमीम अंसारी, सलीम खा सहित दर्जन भर क्रिकेटरो से मुलाकात कर बातचीत की और स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेले जाने के रुझानों पर चर्चा की। देव नाथ सिंह ने बताया कि खेल मैदान निर्माण की तैयारी जल्द शुरू कर दी जाएगी।बताया की पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, एमपी बिहार झारखंड के युवक भी यहां आकर क्रिकेट खेलना सिख सकते है। इसके लिए नोएडा या अन्य शहर से कोच बुलाया जाएगा।जरूरत पड़ी तो अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी लववर्मा की मदद भी ली जा सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]