ओबरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु महिला सम्बन्धित अपराधों व गम्भीर एवं सनसनीखेज अपराध को चिन्हित कर उनकी प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-148/19 धारा 302 भादवि* से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त *फूलसिंह पुत्र गोपी*, निवासी पनारी टोला खैराही(इमलीडाड), थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 21.02.2024 को माननीय न्याया0 अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को *धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास व 25000 रुपये* के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियुक्त अपने जीवन के अंतिम सांस तक जेल में रहेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]