जम्मू-कश्मीर सहित उतत्र भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

जम्मू-कश्मीर सहित उतत्र भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. लद्दाख में भूकंप का असर देखा गया और कुछ समय तय यहां भी धरती हिलती रही. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है.यह धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर हुआ और भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था.केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में तेज भूकंप महसूस किया गया. हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात नौ बजकर 21 मिनट पर आया और इसका केंद्र करगिल से 148 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. इसमें कहा गया है कि भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी. भूकंप के निर्देशांक अक्षांश 35.45 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.93 डिग्री पूर्व हैं।
