बीएसपी का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक/कैडर कैंप का आयोजन हुआ संपन्न।
बीएसपी का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक/कैडर कैंप का आयोजन हुआ संपन्न।

राजेश कुमार जायसवाल
कोन। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर सभी पार्टियों का विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक /कैडर कैंप का आयोजन राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर हर्रा में की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी जुगल किशोर यादव की अगुवाई में की गई। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष विधानसभा रावटसगंज शैलेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यकर्ता बैठक /कैडर कैंप के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी मिर्जापुर गुड्डू राम व विशिष्ट अतिथि परमेश्वर भारती का बसपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । बैठक की शुरुआत संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।बैठक में शामिल बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया तत्पश्चात अपने पार्टी की नीतियों व पूर्व में यूपी बसपा सरकार की विकास कार्यों को भी बताया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, राम लखन देहाती, बिकलेश कुमार भारती, रजन धरकार, लक्ष्मण बौद्ध, परीखा पासवान रामसनेही अवधेश भारतीय चंद्रकांत भारती सहित लगभग सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
