वीरेंद्र सहवाग के बयान से खलबली, कहा- उनकी औकात दिखा दी…

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ महीनों में जमकर रन बरसाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में दूसरा शतक जमाकर उन्होंने सबको बताया कि उनको लेकर दिग्गज इतनी बातें क्यों करते हैं.राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी ने जोरदार पारी खेलते हुए सेंचुरी ठोक डाली. पूर्व भारतीय ओपनर इस शतक से बेहद खुश हैं और कुछ ऐसा लिख दिया जिसने खलबली मचा दीभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. कप्तान रोहित शर्मा ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा रन की जबरदस्त साझेदारी करते हुए मैच पलट दिया.पहले रोहित शर्मा ने शतक ठोका फिर जडेजा ने भी सेंचुरी लगाई. पहली पारी में भारत 445 रन बनाकर ऑलआउट हुआ. इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 319 रन ही बना पाया. 126 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी की शतक के दम पर भारत ने कुल बढ़त को 322 रन तक पहुंचा दिया.यशस्वी के शतक पर सहवाग का रिएक्शनराजकोट टेस्ट में दूसरी पारी में यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में शतक जड़ा. इसे देखने के बाद पूर्व ओपनर से रहा नहीं गया और कुछ ऐसा लिख दिया जिससे खलबली मच गई. सहवाग ने यशस्वी के शतक पर सोशल मीडिया पर लिखा, यशस्वी जायसवाल के लिए एक के बाद एक शतक आए. स्पिनर को वैसे ही ट्रि5ट किया है जैसे उनको किया जाना चाहिए. दे दना दन रन बनाकर स्पिन गेंदबाजों को उनकी औकात दिखा दी.
