बंग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हुए चोटिल

बंग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए। नेट्स प्रैक्टिस के दौरान उनके सिर पर चोट लग गई। खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गेंदबाज के साथ हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया।बोर्ड ने बताया बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच (बीपीएल) के एक मुकाबले में वह गंभीर रुप से चोटिल हो गए।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रविवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए। कोमिला विक्टोरियंस के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर मैदान पर ही गिर गए। इस घटना के बाद उन्हें मैदान पर प्राथमिक उपचार दिया गया फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीबी ने कहा, “अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी जिससे उनके सिर पर गहरा घाव हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत इंपीरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]