सुखड़ा बांध में कायाकल्प कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटी बाल बाल बचा ड्राइवर,बगैर जेई के कराया जा रहा कार्य

सुखड़ा बांध में कायाकल्प कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटी बाल बाल बचा ड्राइवर,बगैर जेई के कराया जा रहा कार्य

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत मे सुखड़ा बांध स्थित है जहां पर काया कल्प के दौरान बांध को सुंदरीकरण और मर्मती का कार्य कराई जा रहा है इस दौरान बांध के अंदर से मिट्टी निकाला जा रहा है उसी मिट्टी को बांध के ऊपर किनारे साइड में डाला जा रहा है

इसी क्रम में आज सुबह जब मिट्टी बांध के ऊपर डाला जा रहा था तभी ट्रेक्टर गाड़ी नम्बर UP64AK3152 पलट गयी और ड्राइवर बाल बाल बचा जब ड्राइवर से पूछा गया की आप लोग को इतना खतरनाक कार्य कर रहे है कार्यदाई कम्पनी के द्वारा विमा या सेफ्टी संबंधित उपकरण उपलब्ध या जानकारी कराया गया है या नहीं तो ड्राइवर राजेश कुमार

प्रजापति व अन्य ड्राईवर ने बताया कि हम लोगो को इस बारे में कोई जानकारी नहीं बताया गया है जब मौके पर जेई के बारे में पूछा गया तो मालूम पड़ा की यहां पर दो बार आए हैं इसके बाद उनको यहां नहीं देखा गया है दूसरी तरफ मुंशी के सहारे सारा कार्य कराया जा रहा है जिसका खामियाजा आज बड़ी दुर्घटना घटने से बचा अगर मौके पर जेई और अन्य जिम्मेदार अधिकारी होते तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती समय रहते विभाग के आला अधिकारी अगर ध्यान नहीं दे तो बड़ी घटना की ओर यह बांध इशारा कर रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]