बघाडू गांव में फावड़ा से वारकर एक व्यक्ति की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बघाडू गांव में फावड़ा से वारकर एक व्यक्ति की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में फावड़ा से वारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय बैजनाथ पुत्र बुझावन खरवार निवासी बघाडू जरहर टोला की पहली पत्नी से दो लड़के सुरेश व अनुज व लड़की लुलिया है तीनो की शादी हो गई है अनुज अपने ससुराल में रहता है सुरेश अपनी पत्नी के साथ बगल में रहता है। मृतक बैजनाथ पहली पत्नी के मरने के बाद तीन शादी किया दो उसे छोड़कर चली गई तो चौथी शादी दुर्गावती से एक साल पहले किया है गांव वालो का कहना है कि दुर्गावती बैजनाथ को जमीन अपने नाम से करने के लिए बोल रही थी दुर्गावती का कहना है की वह और मृतक आपस में बात कर रहे थे तो सुरेश को लगा की उसी के बारे में बात कर रही है इसी बात को लेकर दरवाजा तोड़कर सुरेश ने मृतक बैजनाथ को बाहर ले आया और पारिवारिक झगड़े में फावड़ा से वारकर हत्या कर दिया।
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
