ट्रेन में तीन महिलाएं हुई जहरखुरानी का शिकार, आभूषण हुआ गायब, महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर इलाज हेतु सीएचसी में कराया गया भर्ती

ट्रेन में तीन महिलाएं हुई जहरखुरानी का शिकार, आभूषण हुआ गायब, महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर इलाज हेतु सीएचसी में कराया गया भर्ती

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर जहरखुरानी की शिकार हुई तीन महिलाओं को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी इलाज हेतु भेजा गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उर्मिला पत्नी सतीश कुमार , राजमती देवी पत्नी राजाराम मौर्या, गीता देवी पत्नी मेवालाल गुप्ता तीनों निवासी रेनुकूट सोनभद्र, उक्त महिलाएं 11 फरवरी को कुंभ स्नान हेतु प्रयागराज गई थी। स्नान ध्यान के बाद 14 फरवरी की शाम चोपन-गोमो पैसेंजर से लौट रही थी। की 15 फरवरी की भोर चोपन स्टेशन पहुँचने से पहले ही चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर दो महिलाओं के मंगलसूत्र व कान की टप लूट लिए।सुबह महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ज्योही ट्रेन रुकी,आरपीएफ के जवानों ने बेसुध अवस्था में पड़ी दो महिलाओं को उतार लिया तथा घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
इस मामले में स्टेशन प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,परिजनों द्वारा यात्रा टिकट के साथ लिखित सूचना दी जाएगी तो अग्रिम कार्यवाई हेतु उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]