लड्डू गोपाल की हुई प्राण प्रतिष्ठा, क्षेत्र में भक्ति मय हुआ माहौल

लड्डू गोपाल की हुई प्राण प्रतिष्ठा, क्षेत्र में भक्ति मय हुआ माहौल

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडीह में बीते दिनों कल्याण मंडप के समीप स्थित काली मंदिर में लगभग एक महीना पूर्व में ( भगवान श्री कृष्णा ) लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई थी जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है जिसे पुनः गांव के लोगों की सहयोग से लड्डू गोपाल के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन का कार्यक्रम रखा गया

इस शुभ मुहूर्त के अनुसार 13 फरवरी को लड्डू गोपाल की नई मूर्ति को जलाभिषेक कराया गया 14 फरवरी को 10:00 बजे अन्न वस्त्र में वास कराया गया एक दिन पूर्व बुधवार से ही मां काली मंदिर पर 14 फरवरी को संध्या 7:00 बजे से 12 घंटे का अखंड कीर्तन कराया गया जो की सुबह 15 तारीख को 7:00 बजे समाप्त हुआ

इसके बाद 15 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ इसके बाद गुरुवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ लड्डू गोपाल को दूध व जल से अभिषेक कराया गया महंत पूजारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में कई विद्वानों के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराया गया और पूरे नगर को भ्रमण कराते हुए एक भव्य शोभायात्रा निकाला जिसमें लड्डू गोपाल रथ पर विराजमान लड्डू गोपाल की पूजा कर रहे नंदू तिवारी के द्वारा शंखनाद किया जा रहा था

मूर्ति को पूरे नगर को भ्रमण कराया गया और श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम का शोभायात्रा मां काली मंदिर से निकलकर थाने से होते हुए हलवाई चौक जयसवाल मोहल्ला, साहू चौक, सब्जी मंडी, बैंक रोड, सीता मोड़ होते हुए पुनः मां काली मंदिर पर पहुंची इसके जजमानों ने अपने कंधों पर लड्डू गोपाल को लेकर भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया शोभायात्रा में भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की जय.. काली मईया की जय घोष से पुरा नगर गूंजायमान हो रहा था राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी… इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें गांव क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में भक्तगण श्रद्धा पूर्वक महाप्रसाद को ग्रहण किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]